Hindi Jokes Funny Hindi Jokes Funny Chutkule

Hindi Jokes Funny Hindi Jokes Funny Chutkule, Funny Santa Banta Jokes, Funny Hindi Jokes, Jokes in Hindi, Top Hindi Jokes Collection with Images Download For Whatsapp, Viral Hindi Jokes, funny Hindi jokes latest, funny Hindi jokes for friends, funny Hindi jokes new, funny Hindi jokes non-veg, very funny Hindi jokes, best funny hindi jokes, new funny Hindi jokes, short funny Hindi jokes, very funny Hindi jokes for WhatsApp, good morning funny Hindi jokes, gf bf funny Hindi jokes, share chat funny Hindi jokes, 100 funny Hindi jokes, pati patni funny Hindi jokes, funny questions and answers in Hindi jokes, funny non-veg Hindi jokes, funny questions Hindi jokes






एक अस्पताल में एक आदमी एमरजेंसी वार्ड में अपने बेड पर लेटा था, डॉक्टर ने दरवाजा खोला और उस आदमी के पास पहुंच गया।

आदमी ने डॉक्टर से पूछा, "डॉक्टर साहब क्या मैं अब ठीक हूं।"

डॉक्टर ने उसकी तरफ देखते हुए कहा, "देखो तुम्हारे लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी।"

उस आदमी ने कहा, "डॉक्टर साहब पहले आप मुझे बुरी खबर सुनाएं।"

डॉक्टर ने कहा, "बुरी खबर यह है कि हमने आपकी दोनों टांगे काट दी है।"

आदमी ने कहा, "हे भगवान! तो फिर अच्छी खबर क्या है?"

डॉक्टर ने कहा, `क्योंकि हमने तुम्हारी दोनों टाँगे काट दी हैं इसलिए हमने तुम्हारे जूते बेचने के लिए OLX पर डाल दिए थे, अच्छी खबर यह है कि वह जो आदमी तुम देख रहे हो वह तुम्हारे जूते खरीदना चाहता है।"




डॉक्टर की शादी कुछ इस तरह से होनी चाहिए....

मेहँदी की जगह Dettol इस्तेमाल हो।

बारात Ambulance में जाये।

फेरे Hospital में हों।

फोटो की जगह X-Ray लिया जाये।

खाने में Vitamin C और B की गोलियां दी जायें।

मेहमानो को चाय या कोल्ड ड्रिंक्स की जगह Glucose या ORS दिया जाये।

दुल्हन के गले में हार की जगह Stethoscope लगाया जाये।

और सबसे ज्यादा मज़ा तो तब आएगा जब शादी के बाद डॉक्टर बोले,

"Next Please!"




Hindi Paheliyan












बुजुर्ग पति-पत्नी एक साथ गुज़र गए। जब ऊपर पहुँचे तो चित्रगुप्त ने बहीखाता देख कर एक दूत से कहा, "इन्हें स्वर्ग में ले जाओ।"

दूत उन्हें स्वर्ग में ले गया। एक आलीशान बंगले में ले जाकर बोला, "आप दोनों यहां रहेंगे। यहां हर तरह का आराम है। हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। नौकर-चाकर हमेशा आपकी सेवा में रहेंगे। और हां, आप जो भी जब भी खाना पीना चाहें, आपको मिलेगा।"

बुजुर्ग ने पूछा, "अगर हम बीमार हो गए तो डॉक्टर कहां मिलेगा?"

दूत ने बताया, "स्वर्ग में कभी कोई बीमार नहीं होता।"

बुजुर्ग लंबी सांस छोड़ते हुए पत्नी से बोला, "अगर हम लोग अपने डॉक्टर की बात न मान कर, फल-सब्जियों की बजाय, अपनी मनमर्जी की चीजें खाते पीते, तो कई साल पहले यहां पहुंच जाते।"




एक बार एक डॉक्टर रात को सोया हुआ था। रात को अचानक डॉक्टर की नींद खुली उसने देखा कि उसका टॉयलेट पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है।

उसने अपनी पत्नी से कहा, "मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं।"

पत्नी ने पूछा, "तुम प्लम्बर को रात को तीन बजे बुलाओगे?"

डॉक्टर: हाँ क्यों नहीं, मैं तो बुलाऊंगा। हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाये।

उसने प्लम्बर को फोन किया, शिकायत की और उसे रात को ही आने को कहा। प्लम्बर ने सुबह आने को कहा तो डॉक्टर ने फिर से वही बात कही, "अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं तो तुम क्यों नहीं आ सकते?"

रात को करीब 3:30 बजे प्लम्बर आंखों को मसलता हुआ पहुंचा। डॉक्टर ने उसे टॉयलेट दिखाया।

प्लम्बर बाहर गया, वहां कुछ गोलियां पड़ी हुई थी। उसने दो गोलियां उठा कर टॉयलेट में डाल दी और डॉक्टर से कहा, "अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे कॉल कर लेना।




एक डॉक्टर ने नया क्लीनिक खोला।

थोड़ी देर बाद एक आदमी आया।

डॉक्टर ने अपने आपको व्यस्त दिखाने के लिए, फोन का रिसीवर उठाया और अपॉइंटमेंट देने के अंदाज़ में बोलने लगा।

फिर फोन रखने के बाद।

डॉक्टर आदमी से,"हाँ, आप बतायें क्या हुआ है?"

आदमी: बीएसएनएल (BSNL) से आया हूँ, टेलीफोन एक्टिवेट करने के लिए।




एक नवविवाहित डाक्टर अपनी पत्नी के साथ बगीचे में सैर कर रहा होता है की तभी अचानक सामने से आती हुई एक सुंदर युवती ने मुस्कुराकर डॉक्टर का अभिवादन किया, जो देख कर डॉक्टर की पत्नी को ईर्ष्या हुई, तो उसने घर जा कर डॉक्टर साहब से पूछा, "वो युवती कौन थी और आप उसे कैसे जानते हैं?"

डॉक्टर: अरे वह तो बस वैसे ही।

पत्नी: वैसे ही नहीं ज़रा आप बताएँगे की आप उसे किस तरह जानते हैं?

डॉक्टर साहब ने बड़ी लापरवाही से जवाब दिया, "अरे वैसे ही पेशे के सिलसिले में..."

पति का जवाब सुन पत्नी बोली,"किसका पेशा आपका या उसका?"




एक डॉक्टर के घर कि पानी कि पाइप टूट गयी उसने प्लम्बर को बुलाया। 

प्लम्बर पहुँच गया उसने पाइप को चैक किया और फिर पाइप को जोड़कर डॉक्टर को 2000 रूपए का बिल पकड़ाया। 

डॉक्टर ने हैरानी के साथ कहा,"अरे यह तो हास्यास्पद है एक दिन में मैं भी इतने पैसे नही कमा पाता।"

प्लम्बर ने कहा,"मैं भी नही कमा पाता था जब मैं डॉक्टर था।




एक आदमी जो हाल ही में जंगल की सैर कर लौटा था डॉक्टर के पास आया। उसकी दोनों टाँगे नीली पड़ गई थी।

डॉक्टर: क्या हुआ किसी सांप ने काटा था क्या?

मरीज़: नहीं डॉक्टर साहब, मैं जंगल में जा रहा था कि अचानक मेरा संतुलन बिगड़ गया जिस कारण मेरे पैर एक काँटों भरी झड़ी पर पड़ गए थे और मैं गिर गया था।

डॉक्टर ने गौर से देखा और बोला, "ज़हर फैल गया है। तुम्हारी दोनों टाँगे काटनी पड़ेंगी।"

डॉक्टर ने उसकी दोनों टाँगे काट दी और नकली टाँगे लगा दी।

कुछ दिनों बाद मरीज़ दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचा बोला, "डॉक्टर साहब यह जो नक़ली टाँगे आपने लगाई थी, यह भी नीली पड़ गई हैं।"

डॉक्टर ने देखा और बोला, "ओह हो! अब बीमारी समझ में आई, दरअसल तुम्हारी पैंट का रंग निकल रहा है।"




एक बार एक डॉक्टर रात को सोया हुआ था। रात को अचानक डॉक्टर की नींद खुली उसने देखा कि उसका टॉयलेट पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है।

उसने अपनी पत्नी से कहा, "मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं।"

पत्नी ने पूछा, "तुम प्लम्बर को रात को तीन बजे बुलाओगे?"

डॉक्टर: हाँ क्यों नहीं, मैं तो बुलाऊंगा। हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाये।

उसने प्लम्बर को फोन किया, शिकायत की और उसे रात को ही आने को कहा। प्लम्बर ने सुबह आने को कहा तो डॉक्टर ने फिर से वही बात कही, "अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं तो तुम क्यों नहीं आ सकते?"

रात को करीब 3:30 बजे प्लम्बर आंखों को मसलता हुआ पहुंचा। डॉक्टर ने उसे टॉयलेट दिखाया।

प्लम्बर बाहर गया, वहां कुछ गोलियां पड़ी हुई थी। उसने दो गोलियां उठा कर टॉयलेट में डाल दी और डॉक्टर से कहा, "अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे कॉल कर लेना।




एक बार एक आदमी दौड़ा-दौड़ा डॉक्टर के क्लिनिक में आया और उससे बोला डॉक्टर, "साहब मेरी जान बचा लीजिये।" 

डॉक्टर उस आदमी को हौंसला देते हुए बोला, " घबराओ नहीं शान्ति से मुझे बताओ की बात क्या है?"

मरीज़: डॉक्टर साहब मेरे मुंह में छिपकली घुस गयी है।

डॉक्टर हैरानी से, "अरे जब छिपकली तुम्हारे मुंह में घुस रही थी तो तुमने मुंह बंद क्यों नहीं किया?"

मरीज़: गलती हो माई-बाप दरअसल जब वह मेरे मुंह में घुस रही थी तो मैंने सोचा की जो उस से पहले कॉकरोच मेरे मुंह में घुसा था वह उसे पकड़ कर वापस आ जायेगी।




मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा, "आपने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखे हैं?"

डॉक्टर ने जवाब दिया, "एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में"।

मरीज: मैं आपका मतलब नही समझा?

डॉक्टर: मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।




सोचो अगर डॉक्टर फिल्म बनाते तो फिल्मों के नाम क्या होते?

कभी खांसी कभी जुखाम।

कहो न बुखार है।

टीवी नंबर 1

हम ब्लड दे चुके सनम।

रहना है अब हॉस्पिटल में।

बचना अय मरीजों।

दिल तो कमजोर है।

एक हसीना दो किडनी।

अजब मरीजों की गजब बीमारी।




एक बार एक बुढ़िया डॉक्टर के पास गयी और उस से बोली दांत में दर्द है डॉक्टर साहब इसीलिए इसे निकाल दीजिए।

डॉक्टर: मुंह खोलो।

बुढ़िया: लो खोल दिया।

डॉक्टर: थोड़ा और।

बुढ़िया ने मुंह और खोल दिया।

डॉक्टर: "थोड़ा सा और", बुढ़िया ने सारा मुंह खोल दिया।

डॉक्टर: अरे और मुंह खोलो।

बुढ़िया गुस्से से चीखी, "अबे अब क्या मुंह में बैठ कर दांत निकालेगा?




एक बुढ़िया डॉक्टर से बोली: " मेरे एक दांत में दर्द है कृपया कर के उसे निकाल दीजिये।

डॉक्टर: मुंह खोलो।

बुढ़िया: लो, खोल दिया।

डॉक्टर: थोड़ा और खोलो।

बुढ़िया ने थोड़ा मुंह और खोल दिया।

डॉक्टर: थोड़ा और खोलो।

बुढ़िया ने सारा मुंह ऊपर किया।

डॉक्टर: थोड़ा और खोलो।

बुढ़िया गुस्से में बोली, क्या मुंह में बैठकर ही दांत निकालने का विचार है?

Previous Post Next Post