पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है और पत्नी से कहता है: लो पिओ इसे Pati Patni Funny Hindi Jokes

1.




पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है और पत्नी से कहता है: लो पिओ इसे
पत्नी व्हिस्की चखती है, फिर कहती हैं.. छी‍…. छी,
कितनी कड़वी है
पति: और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूँ..
ज़हर के घूंट पीता हूँ ज़हर के
😂😂😂😂😂



2.




एक लड़का एक नाई की दुकान में गया और, नाई ने अपने ग्राहक से फुसफुसाते हुए कहा ये दुनिया का सबसे मूर्ख बच्चा है तुम देखो मैं अभी कैसे साबित करता हूँ!
नाई ने अपने एक हाथ में 10 रूपए का नोट रखा और दूसरे में 2 रूपए का सिक्का, तब उस लड़के को अपने पास बुलाया और कहा बेटा तुम्हें कौन सा चाहिए?
बच्चे ने 2 रूपए का सिक्का उठाया और बाहर चला गया!
नाई ने कहा मैंने तुमसे क्या कहा था ये लड़का कुछ भी नहीं जानता, बाद में जब वो ग्राहक बाल कटवा कर बाहर निकला तो उसे वही बच्चा दिखा जो आइसक्रीम की दुकान के पास खड़ा आइसक्रीम खा रहा था!
अरे बेटा क्या मैं तुमसे एक बात पूछूँ? तुमने 10 रूपए लेने के बजाय 2 रूपए का सिक्का क्यों लिया?
बच्चे ने अपनी आइसक्रीम चाटते हुए जवाब दिया, अंकल जिस दिन मैंने 10 रूपए का नोट ले लिया उस दिन खेल खत्म!



3.




80 साल का बुज़ुर्ग मेडिकल स्टोर पर: “बेटा, 5 mg की viagra की गोली दे दो”
मेडिकल वाला” बाबा, 5 mg से कुछ नहीं होगा, मेरी बात मानो, आपकी उम्र भी ज्यादा है,
बढ़िया परफॉरमेंस के लिए 50 mg की लो” बाबा: ” बेटा, कही परफॉरमेंस नहीं दिखानी,
बस इतना सा खड़ा हो जाये की मूतने पर चप्पल गीली ना हो”!



4.




वकील ( एक गवाह से ) - अच्छा ,
अब यह बताओं कि क्या यह सच नहीं है
कि तुम्हारे खानदान में पागलपन के लक्षण मिलते हैं |
गवाह ( वकील से ) - जी हां , जी हां ,वकील साहब |
वकील - अच्छा तो तुम लक्षणो के
बारे में कुछ बता सकते हो |
गवाह - मेरे दादा , अचानक ही
इंजिनियरिंग की पढाई छोडकर एल.एल. बी. ज्वाइन कर बैठे थे|



5.




एक तीन साल का बच्चा हॉस्पिटल के बाहर बैठा अपनी माँ का इन्तजार कर रहा था जो अंदर डाक्टर के पास गयी थी, तभी एक गर्भवती महिला वहां आयी!
बच्चे ने बड़ी उत्सुकता से उस महिला को पूछा, आपका पेट इतना बड़ा क्यों है? उसने कहा मेरे पेट में बच्चा है!
उसने हैरानी से कहा क्या आपके पेट में बच्चा है?
उसने कहा हाँ बिलकुल!
तब छोटे से बच्चे ने बड़ी उलझन के साथ कहा, क्या यह असली बच्चा है?
उसने कहा, हाँ बिलकुल, ये असली बच्चा है!
फिर उसने हैरानी और चौंकते हुए उसकी तरफ देखते हुए कहा, फिर तुमने इसे क्यों खाया?



6.




पिंकी ने रेलवे स्टेशन पर दो रुपये का सिक्का डालकर अपना वजन देखा। 48 किलोग्राम।
सैंडल उतारी, 46 किलोग्राम।
जैकेट उतारी, 44 किलोग्राम।
फिर डुपट्टा, 43 किलोग्राम।
पिंकी के सिक्केखत्म हो गए। पीछे से एक भिखारी बोला, "तू चालू रख, सिक्के मैं डालूंगा!"



7.




टीचर : एक टोकरी में 10 आम है , उसमें से २ आम सड़ गए ,
बताओ कितने आम बचे ?
संजू : सर , 10 आम,
टीचर : वो कैसे ?
संजू : सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना,
केले तो बन नहीं जायेंगे।
आज संजू एक वकील है।
😜😛🤓 😎🤠😂😀



8.




संता पुलिस में भर्ती हो गया,
संता ने इंस्पेक्टर को फोन लगाया –
साहब यहाँ एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी है,
इंस्पेक्टर – क्यों?
संता – जी उसका पति पौंछा लगे हुए गीले फर्श पर चलने लगा था,
इंस्पेक्टर- तो तुमने उस औरत को गिरफ्तार किया?
संता – जी नहीं, अभी फर्श सूखा नहीं है



9.




प्रेमिका (प्रेमी से) - सामने खिड़की में जो तोता-मैना बैठे हैं,
दोनों रोज यहां आते हैं। साथ-साथ बैठते हैं,
चहचहाते हैं, एक-दूसरे से प्यार करते हैं और
एक हम हैं कि हमेशा लड़ते ही रहते हैं।
प्रेमी- हां वह तो ठीक है,
पर तुमने एक चीज पर ध्यान नहीं दिया।
प्रेमिका- क्या ?
प्रेमी- यहां बैठने वाले जोड़े में से तोता तो रोज वही होता है,
पर मैना हमेशा नई होती है।



10.




शहर की लड़की की शादी गाँव में हो गई।
लड़की की सास ने उसे
भैंस को घास डालने को बोला।
भैंस के मुँह मे झाग देख कर
लड़की वापस आ गई।
सास बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली:
भैंस अभी कोलगेट कर रही है, माँ जी।।
सास बेहोश
😝😝😝🤣🤣🤣🤣🤣



11.




डॉक्टर-अगर आप भीड-भाड से बचकर रहेंगे
तो आप को यह बीमारी नहीं होगी |
रोगी - लेकिन डॉक्टर साहब मै
अपने पेसे से मजदूर हु |
डॉक्टर -क्यों क्या पेसा है आपका ?
रोगी - डॉक्टर साहब ,
दरअसल मैं जेबकतरा हुं |



12.




एक प्रेमी और प्रेमिका किसी पार्टी में गए |
पार्टी में प्रेमी ने शराब पी ली तो वह लडखडाकर चलने लगा |
प्रेमिका बोली - तुमने ज्यादा पी ली हैं |
प्रेमी ( नशे में बोला ) - धन्यवाद प्रिय !
मैं तो समझा था कि मैं लंगडा हो गया हूं



13.




लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को रात
में फ़ोन किया
गुडनाईट हनी…..
उधर से उस लड़की की माँ ने
उसकी बात का रिप्लाई दिया…
हनी सो रही है, अभी तेरे से
मधुमक्खी बात कर रही है
चल फ़ोन रख और सो जा !!



14.




प्रेमी- डार्लिंग तुम्हारी उम्र क्या है ?
प्रेमिका - बीस साल |
प्रेमी - पर दो साल पहले भी तुमने अपनी उम्र यही बताई थी
प्रेमिका - मैं एक बार कही हुई बात से कभी फिरती नहीं |



15.




पत्नी ने लूलू शराबी को फोन किया।
लूलू शराबी : जल्दी बोलो, अभी मैं बहुत व्यस्त हूं।
बीवी : एक good और एक bad news 🗞️ है।
लूलू शराबी : सिर्फ अच्छी खबर सुना दो,
बुरी खबर सुनने का मेरे पास समय नहीं है।
बीवी : ठीक है।
आज मैं अपनी न्यू कार 🚗 से शॉपिंग करने गई थी good news यह है,
कि हमारी नई कार 🚗 के एयरबैग बिल्कुल सही से काम करते हैं।
😂😂😂😂😂😂



16.




एक सामाजिक अध्ययन का अध्यापक कक्षा में 'युद्ध और शांति' विषय पर पढ़ा रहा था, जब चैप्टर समाप्त हुआ तो अध्यापक ने बच्चों से पूछा:
तो तुम में से कितने लोग हैं जो युद्ध का विरोध करते हैं?
सभी ने बिना किसी झिझक के हाथ उठा दिए!
अध्यापक ने फिर पूछा आप में से कोई मुझे कारण देकर बता सकता है कि आप युद्ध का विरोध क्यों करते हैं?
कक्षा में सबसे पीछे बैठे हुए बच्चों ने सुस्ताते हुए अपने हाथ ऊपर उठाये और उन में से पप्पू खड़ा हो गया!
पप्पू ने कहा सर मैं बताता हूँ:
मैं युद्ध पसंद नही करता क्योंकि युद्ध से इतिहास बनते है और मुझे इतिहास (विषय) बिल्कुल पसंद नही!



17.




संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह
तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, ‘कैसे?’
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।



18.




एक बार दो शराबी रात को नशे में टुन्न होकर एयरपोर्ट पर खड़े थे।
उन्होंने एक टैक्सी रोकी और टैक्सी वाले को बोले,
"चलो भाई एयरपोर्ट ले चलो।"
टैक्सी वाले ने पहले तो उनकी हालत देखी और
फिर सोचा कि चलो मुफ्त के पैसे बना लेता हूँ।
इसलिए उसने उनको टैक्सी में बिठाया और दो मिनट बाद ही बोला,
"लो साहब एयरपोर्ट आ गया।"
एक शराबी नीचे उतरा और
टैक्सी वाले को पैसे दे रहा था कि दूसरे शराबी ने
टैक्सी वाले को ज़ोरदार थप्पड़ लगा दिया।
टैक्सी वाला डर गया कि
कहीं इसे पता तो नहीं लग गया।
इतने में शराबी बोला,
"आराम से चलाया कर नहीं तो आज हम मर ही जाते।"



19.




मामा:– तुझे इतनी मार क्यों पड़ी ?
भांजा:– बारात में गलत बोल गया।
मामा:– क्या ?
भांजा:– “वारी वरसी खटन ग्यासी ,
खटके ले आंदा तार ।
भगंडा तभी सजेगा, जब नाचे
कुडी का यार…….!
मामा:– फिर तो मार पड़नी ही थी।
भांजा:– मुझे तो सिर्फ मार ही पडी,
जो बंदा नाचा उसकी तो
परसों तेरहवीं है।
😂😂😂😂😂



20.




पत्नी: अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना
दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?
पतिः (खुशी से) अच्छा लगेगा।
फिर तो पत्नी उसे सोमवर को भी
ना दिखी,
मंगलवार को भी नहीं दिखी,
बुध को नहीं, गुरुवार को भी नहीं दिखी,
शुक्रवार को जब आँख का सुजन थोड़ा
कम हुआ तब -थोड़ी दिखाई
देना शुरू हुई।
😝😝😝😂😂🤣🤣🤣🤣



21.




एक Public Toilet में अंदर लिना था :
आज दुनिया चाँद पे पहुँच गयी,
और तू यहीं बैठा है!!!
संता ने दिमाग लगाया और उसके
जीचे लिख दिया…
“भाई!!! चाँद पर पानी नहीं है
इस लिये यहाँ करने आया हूँ!!!
बस धोकर वापिस जा ही रहा हूँ..
😝😛🤣😂😝😂😂😂



22.




दुकानदार : क्या चाहिए ?
लूलू शराबी : मुझे पत्नी से लड़ने के लिए शक्ति चाहिए,
हिम्मत चाहिए, हौसला भी चाहिए।😂 😂 😂
दुकानदार : लूलू शराबी को एक क्वार्टर दो,
सोडा और मूंग दाल का पैकेट दो दस वाला।
😜😛🤓 😎🤠😂😀



23.




फैमिली फ्लानिंग के डॉक्टर ने गांव के लोगों को जमा किया हुआ था
और समझा रहा था |
डॉक्टर (गांव के लोगों से ) - भारत में हर तीन मिनट के बाद
एक औरत एक बच्चे को जन्म देती हे |
गांव के लोग - डॉक्टर साहब तीन मिनट में एक बच्चा बहुत अच्छा
डॉक्टर - आप बताइए इस भयानक समस्या पर
किस प्रकार नियंत्रण किया जाये ?
एक आदमी ( भीड में से आवाज आयी) - डॉक्टर साहब
पहले उस औरत को तलाश करना होगा |



24.




एक बाप अपने बेटे कि शरारतों से बहुत परेशान था, उसका बेटा हमेशा कम्प्यूटर पर गेम्ज खेलता रहता था।
एक दिन पढ़ाई व होमवर्क करने के लिए उसे प्रेरित करते हुए उसके बाप ने कहा,"जब अब्राहम लिंकन तुम्हारी उम्र के थे तो वो लकड़ियों की आग जला कर उसके सामने पढ़ाई किया करते थे।"
बच्चे ने जवाब दिया, "पर जब लिंकन आपकी उम्र के थे तो यूनाईटेड स्टेटस के राष्ट्रपति थे।"



25.




एक साहब सुबह ऑफिस जाने के लिए बस में सवार हुए
तो कंडक्टर ने सवाल किया, "रात ठीक-ठाक घर पहुंच गए थे?"
आदमी ने बड़ी हैरानी से कंडक्टर की तरफ देखा
और पूछा, "क्यों, मुझे क्या हुआ था रात को?"
कंडक्टर ने जवाब दिया, "कल रात आप शराब पीकर टुन्न थे ना इसलिए।"
आदमी: तुम्हें कैसे पता चला?
मैंने तो तुम से बात तक नहीं की थी।
कंडक्टर: आप जब बस में बैठे हुए थे
तो एक मैडम बस में चढ़ी थीं,
जिन्हें आपने उठकर अपनी सीट ऑफर की थी।
आदमी: तो इसमें मैंने क्या गलत किया?
कंडक्टर: अरे उस समय बस में केवल आप दो ही पैसेन्जर थे साहब।



26.




एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की
दुकान में झगड़ रहा था।
पत्नी- ये वाला स्टील का गिलास लो।
पति- नहीं, ज़रा और बड़ा गिलास
लेंगे !
दुकानदार- साहब जी, महिला दिवस
भले ही चला गया है, लेकिन मैडम जो
कह रही हैं, वही गिलास ले लीजिए
ना..!!!
पति -“अरे भैया तुम्हें बेचने की पड़ी
है लेकिन इस छोटे से गिलास में मेरा
हाथ घुसता नहीं है, मैं इसे माँजूगा
कैसे ???”



27.




एक रात शराब के नशे में धुत तीन दोस्तों ने घर जाने के लिए टैक्सी रोकी.
टैक्सी ड्राईवर ने तीनों को बिठाकर टैक्सी स्टार्ट की,
खड़े-खड़े ही तीन-चार बार जोर से एक्सिलरेटर दबाया
और गाड़ी बंद करके बोला – “लो साहब, हम पहुँच गए …”
पहले ने उतर कर उसे पैसे दिए.
दूसरे ने उतर कर थैंक्यू कहा.
पर तीसरे ने उतरते ही थप्पड़ मार दिया.
टैक्सी ड्राईवर घबरा गया. उसने सोचा – “लगता है ये समझ गया … !”
तीसरा बोला – “साले गाड़ी धीमे चलाया कर …. मरवा ही दिया होता तूने आज तो ?”



28.




एक लड़की और एक लड़का बस स्टॉप पे खड़े थे?
लड़का:- अच्छी लिपिस्टिक है!
लड़की:- थैंक्स!
लड़का:- बालियाँ भी अच्छी है!
लड़की:- थैंक्स!
लड़का:- नेकलेस भी बहुत प्यारा है!
लड़की:- थैंक्स भाईया जी!
लड़का:- कमाल है! फिर भी चुड़ैल लग रही हो!



29.




एक छोटी सी लड़की अपने दादा से बातें कर रही थी उसने अपने दादा को पूछा दादा जी क्या आपको भगवान ने बनाया है?
हाँ बेटा, मुझे भगवान ने बनाया है दादा ने उत्तर दिया!
थोड़ी देर बाद लड़की ने फिर पूछा दादाजी क्या मुझे भी भगवान ने बनाया है?
हाँ, तुम्हें भी दादा ने उत्तर दिया!
कुछ देर बाद वो लड़की अपने दादा को बड़ी गौर से देखने लगी, और अपनी परछाई को भी आईने में देखने लगी उसका दादा हैरानी से उसको देख रहा था, और सोचने लगा इसके मन में क्या चला होगा,आखिर वो लड़की बोल पड़ी!
दादा जी, आप जानते है भगवान ने अब जाकर एक बेहतर काम किया है!



30.




एक बार सेल्समैन रमेश ने चंपू के घर के दरवाजे पर नॉक किया।
चंपू ने दरवाजा खोला।
सेल्समैन रमेश- सर, क्या आप कॉकरोच का पावडर लेंगे।
चंपू- बेवकूफ समझ रखा है क्या?
अब क़ॉकरोच ही बच गए हैं
पावडर लगाने के लिए।
...हम कॉकरोचों को कोई लाड़-प्यार से नहीं रखते। आज पावडर लगा देंगे
तो कल परफ्यूम की फरमाइश आ जाएगी।



Previous Post Next Post