😹 Kya Aapko Hasi Rokni Aati Hai? Try These Jokes – 07

1.

Funny Hindi Jokes

मिशेल ओबामा को बनारसी साड़ी भेंट करने के पीछे भी मोदी का व्यापारिक चातुर्य है! अब देखना झक मारकर ओबामा को मैचिंग ब्लाउस और पिको -फाल के लिए बार-बार भारत के चक्कर लगाने पड़ेंगे।



2.

Funny Hindi Jokes

केबीसी में पांच करोड़ का सवाल : ऐसा चुटकुला सुनाओ, जिसमें देश भी हो, विदेश भी, विज्ञान हो तो प्यार भी, राजनीति के साथ-साथ सम्मान भी जीतने वाले ने कहा : जापानियों को रोबॉट से बहुत प्यार है...



3.

Funny Hindi Jokes

अमित शाह: मोदी जी, चुनाव प्रचार करते-करते बोर हो गया हूं
मजा नहीं आ रहा
मोदी: अच्छा, तो मजा लेने चाहते हो? अमित शाह: हां, मगर कैसे? मोदी: उस बिलावल को फोन लगाकर पूछो कि और कश्मीर चाहिए या इतना काफी है?



4.

Funny Hindi Jokes

उधर, केजरी सर उद्धव ठाकरे पर मानहानि का दावा ठोकने जा रहे हैं कि 15 दिन में इतना पलटी तो हमने भी नहीं मारी, जितना यह कल का लड़का मार रहा है।
नोट: उद्धव ठाकरे पलटी मारने में केजरी सर के यहां इंटर्नशिप कर रहे हैं।



5.

Funny Hindi Jokes

केबीसी में पांच करोड़ का सवाल : ऐसा चुटकुला सुनाओ, जिसमें देश भी हो, विदेश भी, विज्ञान हो तो प्यार भी, राजनीति के साथ-साथ सम्मान भी जीतने वाले ने कहा : जापानियों को रोबॉट से बहुत प्यार है...



6.

Funny Hindi Jokes

टी वी पर ख़बर आई: मोदी बने पीएम तो आनंदी होंगी गुजरात की सी.एम.! राहुल गांधी ने सोनिया से पूछा, मम्मी, तो फिर 'बालिका वधु' बंद हो जाएगा क्या?



7.

Funny Hindi Jokes

रिपोर्टर : तो आपने मोदी को क्यों वोट दिया है? मोदी भक्त : क्योंकि मोदी देश का विकास करेंगे। रिपोर्टर : वो कैसे? मोदी भक्त : क्योंकि मोदी जी ने कहा है। रिपोर्टर : क्या करेंगे मोदी...? मोदी भक्त : जैसे पकिस्तान और चाइना की खाट खड़ी करेंगे, भ्रष्टाचार दूर करेंगे, महंगाई भगाएंगे...। रिपोर्टर : ये सब करेंगे...पर मेरा सवाल है करेंगे कैसे? मोदी भक्त : अब कैसे करेंगे ये तो मोदी जी को ही पता होगा। अगर मेरे पास इतना दिमाग होता तो मैं मोदी को वोट क्यों देता?



8.

Funny Hindi Jokes

किरण बेदी ने शुरू से हर कदम पर केजरीवाल का साथ दिया है। पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के ज़रिए सरकार पर दबाव बनाने मे और अब उन्हें CM बनाने मे।



9.

Funny Hindi Jokes

जिस तरह मोदी जी हर जगह का अपने बचपन से सम्बन्ध बताते हैं, ऐसा लगता है कि उनका बचपन ढाई-तीन सौ सालों तक चला है।



10.

Funny Hindi Jokes

अरविंद केजरीवालः रायता बनाने के लिए एक किलो दही देना। दुकानदारः दही खट्टा है सर, रायता अच्छा नहीं बनेगा...अरविंद केजरीवालः कोई बात नहीं तुम दे दो। मुझे तो बस फैलाना ही है, कौन सा खाना है।



11.

Funny Hindi Jokes

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग में अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह बदलने का ऐप्लिकेशन दिया। केजरीवाल ने कहा कि जब भी इनके कार्यकर्ता 'झाड़ू' लेकर प्रचार के लिए निकलते हैं......जनता इसे मोदी के स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम समझ लेते हैं... :)



12.

Funny Hindi Jokes

एक तरफ नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए पैसे देने पड़ेंगे, दूसरी तरफ़ लोग पैसे लेकर भी राहुल गांधी को सुनने नहीं जाते.......बहुते नाइंसाफी है रे ई तो!



13.

Funny Hindi Jokes

संता : तुम बहुत हसीन हो।

प्रीतो : छोड़ो ना।

संता : तुम्हारी आंखें बहुत खूबसूरत हैं।

प्रीतो : छोड़ो ना।

संता : तुम्हारे बाल बिल्कुल रेशम जैसे हैं।

प्रीतो : अजी छोड़ो ना।

संता : तुम्हारी आवाज कितनी सुरीली है।

प्रीतो : हे भगवान! अब छोड़ो भी।

संता : इतनी लंबी-लंबी तो छोड़ रहा हूं, अब और कितनी छोड़ूं।



14.

Funny Hindi Jokes

मंगलयान की सफलता पर कुछ कांग्रेसियों ने इसरो से प्रार्थना की है कि राहुलबाबा को भी मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया जाए
यह भी देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी :):)



15.

Funny Hindi Jokes

पहले 'राबड़ी' बिहार की CM बनीं। फिर 'चाय' वाला भारत का PM बना।
और अब 'पनीर'सेल्वम तामिलनाडु के CM बन गए।
मां सच कहती है, दूध में वाकई बहुत शक्ति है।



16.

Funny Hindi Jokes

केजरीवाल: अभी चुनाव हुए तो AAP प्रचंड बहुमत से जीत सकती है, इसलिए बीजेपी चुनाव से डर रही है।
ACP: दया, पता लगाओ कि रायते में चरस कौन मिला रहा है?



17.

Funny Hindi Jokes

मोदी ने कहा, ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा
इतना सुनते ही नितिन गडकरी समोसे की प्लेट लेकर बिना हेलमेट पहने संघ कार्यालय भाग लिए



18.

Funny Hindi Jokes

मोदी ने कहा, ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा।

इतना सुनते ही नितिन गडकरी समोसे की प्लेट लेकर बिना हेलमेट पहने संघ कार्यालय भाग लिए।



19.

Funny Hindi Jokes

BSP ने शून्य सीट ली: डिस्कवरी चैनल वालों ने भारत में अपनी टीम भेजी है। वो यह जानना चाहते हैं कि 'हाथी'ने पहली बार कैसे 'अण्डा दिया है!



20.

Funny Hindi Jokes

कायदे से इमरान खान को 'नया पाकिस्तान' बनाने के लिए अपनी सेना से नहीं भारतीय सेना से संपर्क करना चाहिए। हमारी सेना के पास बांग्लादेश बनाने का वर्क एक्स्पीरियंस भी है।



21.

Funny Hindi Jokes

केजरीवाल: एक शिकंजी बनाओ। पीए: सर, खाली पेट ही? खैर, ये लीजिए। केजरीवाल: नीबू, आइस डाल दो। पीए: सब मिले हुए हैं। केजरीवाल: ओय, मेरा डायलॉग कॉपी करता है।



22.

Funny Hindi Jokes

सवाल: एक लाइट बल्ब को बदलने के लिए कितने नेता चाहिए?
जवाब: 2, एक बल्ब को बदलने के लिए, और दूसरा उस बल्ब को दुबारा बदलने के लिए।



23.

Funny Hindi Jokes

खबर मिली है कि रामलीला मैदान में कुंभकर्ण ने मनमोहन सिंह के पैर छूकर उनसे लगातार 10 साल तक सोए रहने का गुरु मंत्र पूछा।



24.

Funny Hindi Jokes

एक बार एक बिल्ली उनकी रसोई में भगोने से दूध पी गई थी। केजरीवाल जी ने उसका स्कैच जारी कर इंटरनेट पर डाल दिया था और आज उसके खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट में मुआवज़े के लिए केस चल रहा है।



25.

Funny Hindi Jokes

'कॉफी विद करण' के सक्सेस के बाद टीवी चैनल वाले तीन और शो की प्लानिंग कर रहे हैं...
.
.
.
टी विद नमो
.
.
.
हॉर्लिक्स विद रागा
.
.
.
कफ सिरप विद अरविंद!!!



26.

Funny Hindi Jokes

नेताजी (बेटे से): एक जमाना था जब मैं 10 रुपये में सब्जी, दूध और नाश्ता लेकर चला आता था। बेटा: पापा, अब यह संभव नहीं है। अब सारी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं।



27.

Funny Hindi Jokes

रणब मुख़र्जी की पत्नी सुरवा ने कहा, हम 55 साल में एक बार भी नहीं लड़े! भाभी जी, आप से तो क्या, वो किसी औरत से नहीं झगड़ते, तभी तो राष्ट्रपति हैं!



28.

Funny Hindi Jokes

केजरीवाल----- ओबामा, तुमने मेरे दिल्ली चुनावो की तैयारी पर पानी फेर दिया। जब से तुम आए हो कोई नौटंकी नहीं कर पा रहा।



29.

Funny Hindi Jokes

राहुल:आपके पास कितने किलोमीटर खेती की ज़मीन है। किसान: ज़मीन एकड़ों में या बीघा में नापी जाती है। राहुल: आपकी भैंस कितने मीटर दूध देती हैं। किसान: साहब मीटर में नहीं लीटर में नापते हैं। राहुल: अच्छा बताओं एक लीटर दूध कितने का बिक जाता है। किसान: बीस रूपये का। राहुल: जब दूध इतना सस्ता है तो फिर पेट्रोल क्यों नही बेचते ।



30.

Funny Hindi Jokes

केजरीवाल जी को मंच से एक शपथ ये भी लेनी चाहिए थी कि अकेला पाकर विधानभा में बीजेपी के 3 विधायकों को कोई छेड़गा नहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post