😜 Dil Se Desi – Best Hindi Jokes in Hinglish – 04

1.

Funny Hindi Jokes

नटवर सिंह के किताब लिखने के बाद....सोनिया (राहुल से): लगता है हमें सभी बड़े नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपनी होंगी। खाली बैठे कोई भी किताब लिखना शुरू हो जाएगा!



2.

Funny Hindi Jokes

नेताजी (बेटे से): एक जमाना था जब मैं 10 रुपये में सब्जी, दूध और नाश्ता लेकर चला आता था बेटा: पापा, अब यह संभव नहीं है अब सारी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं



3.

Funny Hindi Jokes

एक आदमी आडवाणी जी से: अरविंदो मार्ग कहां है? आडवाणी: लाल बत्ती से बाएं चले जाओ। दूसरा आदमी आडवाणी जी से: लोधी रोड किधर है? आडवाणी: एकदम सीधे चलते जाओ, थोड़ी दूर पर ही है। तीसरा आदमी: राष्ट्रपति भवन कहां है? आडवाणी: भई, आज सब मुझसे पता क्यों पूछ रहे हैं? तीसरा आदमी: अब तो आप हमारे मार्गदर्शक हो न!!!



4.

Funny Hindi Jokes

एग्ज़िट पोल के नतीजे देखकर लग रहा है कि दिल्ली कांग्रेस का खाता अब जन-धन योजना के तहत ही खुल सकता है।



5.

Funny Hindi Jokes

बीजेपी की जीत पर नाना प्रकार के राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं:

मनमोहन सिंह: ठीक है।

राहुल गांधी: विक्ट्री इज द स्टेट ऑफ मायंड।

नितिन गडकरी: आज 2 समोसे ज्यादा खाऊंगा।

राज ठाकरे: मी मराठी मानुष। मैं टोल टैक्स देने को तेयार हूं।

ममता बनर्जी: आम बीजेपी को छोरेगा नाइ। आने दो शालों को बेंगोल।

मुलायम सिंह: मोई आ ईतना अई बाअ नई ऐ। आम्प्लदयिक अक्तियां आ लई ऐं।
(अनुवाद- मोदी का जीतना अच्छी बात नहीं है। साम्प्रदायिक शक्तियां आ रही हैं।)

शरद पवार: अब्बा डब्बा जब्बा, अब्बा डब्बा जब्बा, अब्बा डब्बा जब्बा।
(अनुवाद- हम बाहर से समर्थन देने को तेयार हैं।)

राजीव शुक्ल, सलमान खुर्शीद, रशीद अल्वी, मीम अफजल और अन्य कांग्रेसी: कांग्रेस ने जितनी सीटें जीती हैं। राहुल जी की वजह से जीती हैं।

केजरीवाल: जी हमें तो कुछ नहीं पता। हम तो छोटे आदमी हैं जी। ????



6.

Funny Hindi Jokes

डॉक्टर (संता से): आपकी एक किडनी फेल हो गई है।
संता पहले तो बहुत रोया और फिर आंसू पोंछते हुए बोला, "कितने नंबर से?" 😂🩺😢📉💔



7.

Funny Hindi Jokes

केजरीवाल: बीजेपी जितना चुनाव लटकाएगी, उतनी ही हमारी सीटें बढ़ेंगी। ..........एक आम आदमी दूसरे आम आदमी से: यार, अगर ऐसा ही है तो ये जल्द चुनाव कराने की ज़िद पर क्यों अड़े हैं?? :-/



8.

Funny Hindi Jokes

वैसे तो तापमान कम होना शुरू हो गया है लेकिन भारत में आधिकारिक रूप से ठंड तभी शुरू होगी .
.
.
.
.
.
जब श्री अरविंद केजरीवाल जी अपना क्रांतिकारी मफलर निकालेंगे।



9.

Funny Hindi Jokes

केजरीवाल: अभी चुनाव हुए तो AAP प्रचंड बहुमत से जीत सकती है, इसलिए बीजेपी चुनाव से डर रही है।
ACP: दया, पता लगाओ कि रायते में चरस कौन मिला रहा है? 😆🚨



10.

Funny Hindi Jokes

पहले 'राबड़ी' बिहार की CM बनीं। फिर 'चाय' वाला भारत का PM बना। और अब 'पनीर'सेल्वम तामिलनाडु के CM बन गए। मां सच कहती है, दूध में वाकई बहुत शक्ति है।



11.

Funny Hindi Jokes

ये मेसेज दिल्ली के पटपड़गंज से आया है।
एक आदमी सुबह जैसे ही नहाने गया नल के अंदर से पहले 700 लीटर पानी आया फिर फुस्स-फुस्स की आवाज के साथ दो बाल्टी वाई-फाई से भर गई।
आदमी डर के पीछे हट गया कि अब कहीं नल से बिजली जाए।
इस चमत्कार से प्रभावित होकर उसने केजरीवाल के नाम से 50 पर्चे छपवा कर बांटे तो उसके नोकिया 1100 मोबाइल में भी wifi के सिग्नल पकड़ने लगे। 😆📱🌊



12.

Funny Hindi Jokes

मोदी जी की आदर्श गांव की योजना को देखते हुये सतीश उपाध्याय ने
😂🤣😜😎😆🙃
पहले एक गांव उजाड़ कर
😂🤣😜😎😆🙃
उसे फोटोशूट करा कर बसाने की तैयारी की है। ????????????



13.

Funny Hindi Jokes

पूरी दुनिया में आईफोन 6 भले अब लॉन्च हुआ हो, मोदीजी के गुजरात में यह पहले आईफोन के साथ ही आ गया था। कैसे? अरे किसी भी गुजराती से पूछिए- कौन सा फोन? वह बोलता था- आईफोन छे।



14.

Funny Hindi Jokes

कांग्रेस का कहना है कि एग्जिट पोल का भरोसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस सबको आश्चर्यचकित करती हुई एग्जिट पोल से भी कम सीटें लाएगी।



15.

Funny Hindi Jokes

मंगलयान पर नेताओं द्वारा ताजा प्रतिक्रियाएं:

हमारी सरकार होती तो मंगलयान साइकिल पर भेजते: मुलायम 🚴‍♂️🛸

मैं मंगल की एक भी इंच जमीन भारत को नहीं दूंगा: बिलावल 🌍❌🇮🇳

मंगल, सोम, बुध आदि सब मिले हुए हैं जी: केजरीवाल ☀️🌙🪐

बीजेपी चाहे तो मंगल की सारी सीटें खुद रख ले, लेकिन हम महाराष्ट्र की सीटों पर समझौता नहीं करेंगे: उद्धव ठाकरे 🌍🚫🪑

450 करोड़ रुपये लगाने की क्या जरुरत थी? यह काम तो डोरेमॉन और छोटा भीम भी कर सकते थे: राहुल गांधी 💸🤖

मंगलयान के उड़ते ही रो पड़ी थीं सोनिया गांधी: खुर्शीद 😭🌌

मंगलयान काला धन वापस ले कर आएगा। तब तक आप लोग दन्त कांति और कपालभाति करिए: बाबा रामदेव 🪔💸🧘‍♂️

हम लोग मंगलयान का विरोध करते हैं। उसे यहीं से पत्थर मारेंगे: यासीन मलिक 🚫🪐💥

मंगलयान नेहरू जी के अथक प्रयासों का नतीजा है: दिग्विजय सिंह 👨‍🔬🇮🇳

मंगलयान का नाम स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर राजीव गांधी लाल ग्रह रखा जाएगा: सोनिया गांधी ❤️🚀

'ठीक है': मनमोहन 🤐



16.

Funny Hindi Jokes

बाल अधिकारों के लिए काम करने पर कैलाश सत्यार्थी को नोबेल मिला।......वैसे बाल अधिकारों के लिए तो उन कांग्रेसी नेताओँ ने भी कम काम नहीं किया जो अरसे से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में लगे हुए थे।



17.

Funny Hindi Jokes

जो चाय मोदी और राहुल गांधी ने एक साथ पी थी; उसको लोग बाघ-बकरी चाय के नाम से जानते हैं।



18.

Funny Hindi Jokes

राजनाथ सिंह आई पी एल 6 (IPL 6) की फिक्सिंग से अत्यंत परेशान हैं क्योंकि बी सी सी आई (BCCI) ने भाजपा का जेल भरो अंदोलन अपहृत किया।



19.

Funny Hindi Jokes

उधर, केजरी सर उद्धव ठाकरे पर मानहानि का दावा ठोकने जा रहे हैं कि 15 दिन में इतना पलटी तो हमने भी नहीं मारी, जितना यह कल का लड़का मार रहा है। नोट: उद्धव ठाकरे पलटी मारने में केजरी सर के यहां इंटर्नशिप कर रहे हैं।



20.

Funny Hindi Jokes

अगर नरेंद्र मोदी एक महीने के लिए अमेरिका में रह जाएं तो वह यूनाइटेड स्टेट्स का प्रेजि़डेंशल इलेक्शन जीत लेंगे।



21.

Funny Hindi Jokes

एक बार इतिहास के अध्यापक ने पप्पू से सवाल पूछा: जब ब्रूटस ने जूलियस सीजर की हत्या की तो जूलियस के आखिरी शब्द क्या थे? पप्पू: हाए मार डाला!



22.

Funny Hindi Jokes

जीतन राम मांझी ने जब से यह कहा है कि वह भी एक दिन प्रधानमंत्री बन सकते हैं, तब से ही देश में प्रेजिडेंशल टाइप डिमॉक्रेसी की मांग जोर पकड़ती जा रही है।
न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी। 😄🎶



23.

Funny Hindi Jokes

प्रेमी: अगर आदमी समझदारी से काम ले तो संसार में बहुत से तलाक टल जाएंगे। प्रेमिका: हां, क्यों नहीं? वैसे अगर आदमी सच में समझदार हो तो संसार में बहुत सी शादियां भी टल जाएंगी।



24.

Funny Hindi Jokes

मैं कल से इसी सोच में डूबा हूं कि दिल्ली के एफएम चैनेलों की तरह फ्री वाई-फाई भी अजमेर तक पकड़ेगा कि नहीं?



25.

Funny Hindi Jokes

राहुल - मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा। स्पीकर - अच्छा बोल ले। राहुल - जब लोकसभा में स्पीकर है तो गाने क्यों नहीं बजाते .
.
.
स्पीकर - बाहर निकालो इसे।



26.

Funny Hindi Jokes

भारत सरकार ने मंगलयान पर हुए खर्च हुए 450 करोड़ रुपयों की रिकवरी शुरू कर दी है पहले 100 करोड़ जयललिता से वसूले अब अगली बारी किसकी??



27.

Funny Hindi Jokes

जब अरविंद केजरीवाल अपने दोस्तों से मिलने जाते हैं, तो उनके दोस्त उनसे पूछते हैं, आप कहाँ बैठेंगे? सोफे पे, बैड पे, या धरने पे।



28.

Funny Hindi Jokes

अगर नरेंद्र मोदी एक महीने के लिए अमेरिका में रह जाएं

तो वह यूनाइटेड स्टेट्स का प्रेजि़डेंशल इलेक्शन जीत लेंगे। 😜🇮🇳🇺🇸



29.

Funny Hindi Jokes

खबर मिली है कि रामलीला मैदान में कुंभकर्ण ने मनमोहन सिंह के पैर छूकर उनसे लगातार 10 साल तक सोए रहने का गुरु मंत्र पूछा



30.

Funny Hindi Jokes

आपने कभी ध्यान दिया, इस साल के चुनाव के लिए एक स्नातक (Bachelors) पार्टी है। नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, मायावती, ममता बैनर्जी, अन्ना हज़ारे। देश का भविष्य केवल कुंवारा व्यक्ति ही बदल सकता है। क्योंकि शादीशुदा इंसान तो टीवी का चैनल भी अपनी मर्ज़ी से नहीं बदल सकता।



أحدث أقدم